HEADLINES


More

रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड प्रतियोगिता का आयोजन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 6 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में आगामी 9 अगस्त को हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पृथला विधानसभा क्षेत्र से विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया होगें। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्म चौधरी, सरपंच नफे सिंह चौधरी मौजूद रहेगें।

खेल कमेटी के सदस्य पहलवान जीतमल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता गवर्नमेंट हाई स्कूल अटाली में आयोजित की जाएगी। प्रथम पुरस्कार एक लाख 11 हजार रुपए तथा द्वितीय पुरस्कार 75 हजार रुपए रखा गया है। बेस्ट रेडर व कैचर को उचित इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहीद संदीप सिंह खेल स्टेडियम में सुबह 7 बजे पुरुष एवं महिला वर्ग की दौड प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। पुरुष वर्ग में 16 सौ मीटर, 400 मीटर,100 मीटर दौड शामिल है।  दौड़ में प्रथम पुरस्कार 21 सौ रुपए,द्वितीय पुरस्कार 15 सौ रुपए,तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए प्रदान किया जाएगें। महिला वर्ग के लिए 400 मीटर दौड प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21 सौ रुपए,द्वितीय पुरस्कार 15 सौ रुपए,तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए प्रदान किया जाएगें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। जिसमें पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह,धर्मवीर,राजेंद्र गौड़,ताराचंद,कर्मवीर,पूर्व सरपंच ऐदल शामिल है। यह प्रतियोगिता समस्त गांव अटाली के सहयोग से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कबड्डी और दौड़ प्रतियोगिता में भारी संख्या में भाग लें और खिलाड़ियों का मनोबल बढाऐं। 


No comments :

Leave a Reply