HEADLINES


More

हरियाणा में नए कलेक्टर रेटों को कैबिनेट की मंजूरी:

Posted by : pramod goyal on : Friday, 1 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में नए कलेक्टर रेट को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में CM नायब सैनी की अगुआई में इस पर मुहर लगी। अब इसे 3 अगस्त से लागू किया जा सकता है।

वहीं सीएम ने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपए महीना देने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसके लिए पोर्टल खोला जाएगा।

इसके अलावा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे कर्मचारियों के लिए SOP को मंजूरी दी गई है। इसके जरिए 1.20 लाख कच्चे कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक जॉब की सिक्योरिटी दी जाएगी।

वहीं कैबिनेट ने 22 अगस्त से विधानसभा का मानसून सत्र भी तय कर दिया है। हालांकि ये कितने दिन का होगा, इसका फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की मीटिंग में किया जाएगा।

CM नायब सैनी ने बताया कि इस मीटिंग में 21 एजेंडे रखे गए थे, जिनमें से 17 पास कर दिए गए हैं।


No comments :

Leave a Reply