HEADLINES


More

यातायात के सभी नियमों का अनुपालन करें। जेआरसी व एलएलसी द्वारा जागरूकता रैली

Posted by : pramod goyal on : Friday, 1 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 शिक्षा विभाग के आदेशानुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रास, लीगल लिटरेसी क्लब, रोड सेफ्टी क्लब और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ने विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के अनुपालन के प्रति विशेष जागरूकता अभियान चलाया। छात्राओं को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए स्लोगन लेखन और अवेयरनेस रैली कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया। सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि भारत में विश्व के एक प्रतिशत वाहन हैं परंतु सड़कों पर अत्यधिक वाहन दुर्घटनाओं के कारण विश्वभर में होने वाली आकस्मिक मृत्यु में 11 प्रतिशत मृत्यु भारत में होती हैं। विश्वबैंक की रिपोर्ट के अनुसार भारत में वर्ष भर लगभग 

चार लाख पचास हजार सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें एक लाख पचास हजार से भी अधिक व्यक्तियों की मृत्यु होती है। यदि प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं पर विचार करें तो देश में प्रत्येक घंटे में 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और प्रत्येक चार मिनट में एक मृत्यु हो रही है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित व्यक्तियों में 76.2 प्रतिशत व्यक्तियों की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य है अर्थात ये व्यक्ति कार्य करने योग्य आयु वर्ग के हैं। लीगल लिटरेसी क्लब और जे आर सी सदस्य छात्राओं की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को रवाना करते हुए प्राचार्य मनचंदा ने बच्चों को बताया कि वैश्विक स्तर पर सड़क दुर्घटनाएं लोगों की मृत्यु का आठवां सबसे बड़ा कारण है। इसलिए बहुत ही महत्वपूर्ण है कि हम यातायात के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करें। द्विपहिया वाहन चालक हेलमेट पहन कर ही गाड़ी चलाएं, रॉन्ग साइड में वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट बांधना कभी भी नही भूलें। जेब्रा क्रॉसिंग, रेड लाइट एवम यातायात के अन्य संकेतों का पालन अवश्य करें। यदि हम इन नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हैं तो न केवल स्वयं को अपितु दूसरों को भी दुर्घटनाओं से सुरक्षित रख पाएंगे। आज प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा, वरिष्ठ प्राध्यापिका सोनिया जैन, लीगल लिटरेसी क्लब इंचार्ज सुशीला बेनीवाल, रविंद्र, अर्चना, शर्मीला एवम राहुल ने छात्राओं का सड़क सुरक्षा पर सुंदर सलोगन लिख कर जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक करने के लिए सराहना की।

No comments :

Leave a Reply