HEADLINES


More

बाढ़ के संभावित खतरे को देखते हुए ACP सराय का यमुना किनारे बसे गांवों का दौरा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 बरसात के मौसम में यमुना नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए, क्षेत्र में संभावित बाढ़ के खतरे की आशंका को मद्देनज़र रखते हुए आज ACP सराय राजेश कुमार द्वारा यमुना किनारे बसे संवेदनशील गांवों का दौरा किया गया।


इस दौरान ACP सराय ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करने की सलाह दी।

ACP सराय ने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट है और किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार है। नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी मिलकर ही किसी भी आपदा से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है। 


No comments :

Leave a Reply