HEADLINES


More

अवैध नशा बेचने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 16 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा DLF गांव की टीम ने कार्रवाही करते हुए 466 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 15 अगस्त को अ

पराध शाखा DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए सुनिल (19) वासी शाहपुरा, औरंगाबाद, बिहार हाल राजीव कॉलोनी फऱीदाबाद को 466 ग्राम गांजा सहित NTPS चौक बुढिया नाला फरीदाबाद के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना सराय ख्वाजा, फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 600 ग्राम गांजा दिल्ली से 4000/-रू में किसी अंजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

No comments :

Leave a Reply