HEADLINES


More

कर्मचारी चयन आयोग नॉर्थ जोन की परीक्षा में फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र लगाने पर 13 लोगों पर FIR

Posted by : pramod goyal on : Friday, 15 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 चंडीगढ़ : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) नॉर्थ जोन की परीक्षा में फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र लगाने का मामला हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट के आदेश पर यूटी चंडीगढ़ प्रशासन ने जो स्टेटस रिपोर्ट पेश की, उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जांच में 13 उ


म्मीदवारों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान हरियाणा राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल रेंज के अधीक्षक बी.एस. सांगवान ने हलफनामा दायर कर बताया कि इनमें से 6 याचिकाकर्ताओं के प्रमाण पत्र तो पूरी तरह नकली हैं। सोनीपत और कैथल के कुछ युवकों को तो आयोग ने तीन साल के लिए परीक्षा देने से ही रोक दिया है। इन युवकों ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

ये मामला "साहिल और अन्य बनाम कर्मचारी चयन आयोग (North Western Region)" से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि इन अभ्यर्थियों ने परीक्षा में अतिरिक्त समय और "स्क्राइब" की सुविधा लेने के लिए शारीरिक अक्षमता के जाली सर्टिफिकेट दिए थे।

No comments :

Leave a Reply