HEADLINES


More

डिजिटल अरेस्ट कर 60,15,000/-रू की ठगी, आरोपी खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने के मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर

थाना सैंट्रल में धीरज नगर फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया की 27 नवंबर 2024 को उसके फोन पर एक व्यक्ति का फोन आया जिसने स्वंय को TRAI का कर्मचारी बताया फिर उन्होंने बताया की उसका मोबाईल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग व अश्लील मैसेज भेजने में प्रयोग हुआ है तथा उसे मुंबई क्राईम ब्रांच में फोन करने के लिए कहा जिन्होने मेरा 300 करोड के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभियुक्त होना बताया। जिसके बाद उसके सारे बैंक अकाउंट व आई.डी कार्ड कथित मुंबई क्राईम ब्रांच के अधिकारी ने आनलाईन मंगवाए तथा कहां की आप सी.बी.आई के जॉच के घेरे में है तथा जांच पुरी हेने तक आप सी.बी.आई की कस्टडी में अरेस्ट रहेगें जिसके बाद कथित जांच अधिकारियो द्वारा विभिन्न तरीको से शिकायतकर्ता से R.T.G.S  के जरिए कुल 60,15,000/-रू ऐंठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में ठगी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल ने मामले में कार्रवाई करते हुए सज्जन दान चारण (30) वासी जिला डिडवाना राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया की आरोपी खाताधारक है। जिसने अपना खाता आगे ठगो को दिया था। आरोपी छठवीं पास है तथा टैक्सी चलाने का काम करता है। आरोपी के खाता में ठगी के 3 लाख रुपये आए थे।

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 3  दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply