HEADLINES


More

अलग-अलग मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, 1.499 किलो ग्राम गांजा बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी क्रम में क्राईम ब्रांच उंचा गांव, सेक्टर 56, सेक्टर 48 व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने अलग-अलग मामलों में 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर 1.499 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है।



पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा उंचा गांव  की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राहुल वासी सेक्टर 48 फरीदाबाद को 509 ग्राम गांजा के साथ आशियाना फ्लेट सेक्टर 56 फरीदाबाद से, अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने प्रेमपाल वासी राजीव कॉलोनी सेक्टर 56फरीदाबाद को 370 ग्राम गांजा के साथ आशियाना फ्लेट सैक्टर 56 के पास से, अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने भगतराम वासी गांव सिकरी सेक्टर 58 को 300 ग्राम गांजा के साथ गांव सिकरी से व अपराध शाखा NIT की टीम ने अर्जुन वासी गांव करनेरा फरीदाबाद को 320 ग्रांम गांजा के साथ गुरूग्राम नहर सै0 56 फरीदाबाद से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराओं के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

सभी आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

No comments :

Leave a Reply