फरीदाबाद से चंडीगढ़, शिमला और देहरादून रूट पर नई AC बसों को संचालन जल्द ही शुरू हो जाएगा। इस रूट पर 10 नई बसों को चलाया जाएगा। जिसे लेकर रोडवेज विभाग कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहा है।
हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद शाखा के महाप्रबंधक (GM) ने बताया कि, परिवहन विभाग ने फरीदाबाद डिपो को 10 नई एसी बसें भेज दी है। अभी तक उनके पास बसों की संख्या 160 थी लेकिन अब 10 नई बस मिलने के बाद यह संख्या 170 हो गई है। इन बसों को चंडीगढ़, शिमला और देहरादून रूट पर चलाया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग सहारनपुर और मेरठ के लिए बस सेवा की मांग कर रहे हैं। इन बसों के शुरू होने से सहारनपुर और मेरठ के यात्रियों को भी फायदा होगा।
फरीदाबाद रोजवेज डिपो से अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, वैजनाथ, कटरा, मथुरा और अलीगढ़ के लिए बसे चलाई जाती हैं। इन 10 एसी बसों के चलने से बसों की संख्या बढ़ी है। अभी तक केवल चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, जयपुर के रूट पर ही एसी बसों की सेवा थी। लेकिन अब कई दूसरे रूट पर भी लोगों को ये सेवा मिलेगी। इसके साथ ही फरीदाबाद औद्योगिक शहर है। इसलिए यहां पर दूर-दराज से लोग आकर काम करते है। नई बसों के संचालन से इन लोगों को सुविधा मिलेगी।
रोडवेज विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि, बसों की कागजी कार्रवाई और दूसरी तैयारियां की जा रही है। माना जा रहा है कि अगले तीन दिनों में बस सेवा को शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद रूट प्लान रेडी कर बसों को चलाया जाएगा।

No comments :