HEADLINES


More

2 आरोपी गिरफ्तार कुल 1 5.15 ग्राम स्मैक, 92 हजार कैस व 1 स्कोर्पियो गाडी बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा बॉर्डर व अपराध शाखा NIT की टीम ने 2 आरोपियों को 1 5.15 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया है। 



पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए शाहिल वासी नेहरु कालोनी फरीदाबाद को सैक्टर-12 फरीदाबाद से 12.15 ग्राम स्मैक सहित व अपराध शाखा NIT की टीम ने आशिक वासी शर्मा चौक एस.जी.एम नगर को 3 ग्राम स्मैक सहित सेक्टर 48 एरिया से काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानो में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। 

दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

No comments :

Leave a Reply