HEADLINES


More

मुंबई एक्सप्रेसवे पर फायरिंग:जीजा को मारने पहुंचा साला, थार को टक्कर मार चलाई गोली

Posted by : pramod goyal on : Friday, 8 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर थार सवार जीजा पर साले ने फायरिंग कर दी। जीजा ने बचने के लिए अपनी थार दौड़ाई, लेकिन साले ने हैरियर गाड़ी से पीछे थार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हैरियर गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई।

इसके बाद दोनों में बीच सड़क पर हाथापाई हुई। इसके बाद साला फरार हो गया। साला भाजपा की झंडी लगी गाड़ी लेकर फायरिंग करने आया था। सूचना मिलते ही सेक्टर 17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

युवक ने बताया कि मायके वाले पत्नी से तलाक का दबाव बना रहे हैं। वे एक करोड़ रुपए और प्रॉपर्टी नाम कराने को लेकर पीछे पड़े हैं। इसी बात को लेकर पत्नी की मौसी के लड़के ने गोली चलाई है।


No comments :

Leave a Reply