HEADLINES


More

करंट से 4 लोगों की मौत, 2 अंडरपास डूबे

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 हरियाणा में रक्षाबंधन के दिन 10 जिलों में बारिश हो रही है। इनमें गुरुग्राम, पलवल, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, झज्जर, जींद, सोनीपत, महेंद्रगढ़ के नारनौल और चरखी दादरी शामिल हैं।

बारिश से सबसे ज्यादा हालत फरीदाबाद और सोनीपत में बिगड़े हुए हैं। यहां 2 अंडरपास बारिश में डूब गए। फरीदाबाद में तो अंडरपास बंद कर पुलिस तैनात करनी पड़ी है।

इसके अलावा फरीदाबाद में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पानी भर गया। वहीं बल्लभगढ़ में बस स्टैंड पानी में डूब गया। फरीदाबाद में यमुना जलस्तर के खतरे के निशान से 2 फुट नीचे तक पहुंच गई है। फिलहाल हालात काबू में हैं।

सोनीपत में बारिश से रेलवे अंडरपास डूब गया। यहां 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। सोनीपत की सड़कें लगातार बारिश से तालाब बन गई हैं।

गुरुग्राम में इफको चौक के पास जलभराव हो गया है। पानीपत के गांव नौल्था में जलभराव की वजह से कच्चे मकानों में दरारें आ गई हैं। सोनीपत में गीता भवन से रेलवे रोड पर 2-2 फीट तक पानी भर गया है।

झज्जर में जेएलएन नहर में एक किन्नर का शव मिला है। पुलिस ने शव को नहर से निकालने के बाद झज्जर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

वहीं, मौसम विभाग ने शाम 6 बजे तक प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, सोनीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, अंबाला शामिल है।

सोनीपत में करंट लगने से दुकानदार और हेल्पर की मौत हो गई। शुभम नाम का कर्मचारी छत में टंकी देखने के लिए गया था। वहां उसे करंट लग गया। फिर दूसरा कर्मचारी रोहित देखने गया तो वह भी चपेट में आ गया। इसके बाद दुकानदार नरेंद्र गुप्ता बेटे नोनी के साथ गए। उन्होंने डंडे मारकर करंट से हटाने की कोशिश की लेकिन नरेंद्र को भी करंट लग गया। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां शुभम और दुकानदार नरेंद्र की मौत हो गई। वहीं झज्जर के गांव गोरिया में खेत में टूटे बिजली के तार को हटाते समय करंट लगने से मुमताजपुर, रेवाड़ी निवासी 44 वर्षीय बिजेंद्र उर्फ बज्जू की मौत हो गई। इसके अलावा फरीदाबाद में भी एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई।



No comments :

Leave a Reply