HEADLINES


More

बिट कॉइन में निवेश के नाम पर 1,25,63,268/-रू की धोखाधडी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 9 August 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-  साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-31 वासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका सम्पर्क ठगों से टेलिग्राम के माध्यम से हुआ था। जहां उसे बिट कॉइन में निवेश करके मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। जिसके लिए


उसने अपने और अपनी पत्नी के खाता से कुल 1,25,63,268/-रू ठगों के खाता में निवेश के लिए भेजे। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित छेत्री(21) वासी गुवाहटी असम को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि अमित ने ठगो को खाता उपलब्ध करवाया था। आरोपी ने दिल्ली में एक कैफे खोला हुआ है। जिसने रजनीश(खाताधारक) का खाता आगे ठगो को दिया था जिसमे ठगी के 9,72,000/-रू आये थे। मामले में खाताधारक सहित तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुके हैं। 

आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply