HEADLINES


More

अनंगपुर गांव में प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में 12 गांवों की महापंचायत हुई

Posted by : pramod goyal on : Monday, 11 August 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के अनंगपुर गांव में प्रशासन की तरफ से की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में 12 गांवों की महापंचायत हुई। इस पंचायत में फैसला लिया गया है कि अब सरकार से जवाब मांगा जाएगा। अगर सरकार की तरफ से संतुष्ट करने वाला जवा


ब नहीं मिला तो दिल्ली जाने की तैयारी की जाएगी। पिछले माह अनंगपुर संघर्ष समिति की ओर से एक महापंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें पूरे देश से कई बड़े नेताओं-किसानों समेत कई लोगों ने भाग लिया था।

इस महापंचायत में सरकार को एक माह का समय दिया गया था। जिसमें कानून बनाकर अनंगपुर गांव के ग्रामीणों की जमीन बचाने की मुख्य मांग रखी गई थी। 13 जुलाई को हुई पंचायत को अब एक माह होने वाला है। जिसको लेकर रविवार को महापंचायत बुलाई गई। इसमें सरकार से जवाब मांगने व दिल्ली कूच की रणनीति बनाई गई।


No comments :

Leave a Reply