//# Adsense Code Here #//
हरियाणा की पहली महिला मेयर के देवर करप्शन के खिलाफ पैदल यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा का अंतिम पड़ाव कबीर कुटीर चंडीगढ़ है। वे यहां सीएम नायब सैनी से मिलकर करप्शन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। यह मामला उनके मकान के म्यूटेशन (नामांतरण) से शुरू हुआ था।
दरअसल, फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ नगर निगम की मेयर रहीं अनिता गोस्वामी के देवर विनोद गोस्वामी बल्लभगढ़ से चंडीगढ़ सीएम हाउस तक न्याय के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। वे आज सोमवार को करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करके कुरुक्षेत्र के पिपली पहुंचे थे। 6 दिन में उन्होंने यह सफर तय किया।
भास्कर से विशेष बातचीत में विनोद गोस्वामी निवासी चावला कॉलोनी ने बताया कि उनका ट्रांसपोर्ट का कारोबार है। आरोप लगाया कि बल्लभगढ़ तहसील और नगर निगम में ब
गैर दलालों के कोई भी काम नहीं हो रहा है। आरोप लगाया कि अधिकारी अपने काम के लिए आने वाले लोगों को सीधा दलाल के पास भेज देते हैं। इस करप्शन के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए सीएम से मिलने 300 किलोमीटर पैदल जा रहे हैं

No comments :