फरीदाबाद नगर निगम में सात वर्षों के बाद हो रहे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कुछ टे
फरीदाबाद नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव को लेक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे रस्साकशी चलती रही, लेकिन कोई नतीजा नही निकला। जिसके बाद चुनाव को कर दिया गया। इस चुनाव को लेकर बीजेपी दो गुटों में बटी नजर आई। 6 घंटे तक लगातार चली बैठक में भी भाजपा सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का नाम घोषित नही कर पाई।
इन पदों पर अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए भाजपा में दो गुट आमने-सामने हैं। एक तरफ केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर हैं, तो दूसरी तरफ कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर है। निगम के सभागार में से बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, एनआईटी से सतीश फागना और बडखल से धनेश अदलक्खा अपने पार्षदों के साथ बैठक से वॉक आउट कर गए। लेकिन कुछ समय के बाद वो वापस निगम के सभागार पहुंच गए।
2 मार्च को नगर निगम की 46 सीटों के के लिए पार्षद सहित मेयर के पद के चुनाव के लिए भी वोटिंग की गई। जिसमें 39 सीटों पर भाजपा के पार्षद पहुंचे और मेयर की पद पर भी प्रवीण बत्रा ने कांग्रेस की उम्मीदवार लता चंदीला को हराकर जीत हासिल की। जबकि 6 निर्दलीय और एक कांग्रेस के पार्षद ने जीत हासिल की ।
चुनाव की निगरानी के लिए भाजपा ने कृष्णलाल पंवार को आब्जर्वर नियुक्त किया है। नगर निगम में इस बार भाजपा को एकतरफा बहुमत मिला है। कुल 46 सीटों में से 39 पार्षद भाजपा के हैं, जबकि 6 निर्दलीय और एक कांग्रेस का पार्षद है। 2 मार्च को हुए निगम चुनाव में पहली बार भाजपा को इतना बड़ा बहुमत मिला है।
भाजपा में आंतरिक गुटबाजी के कारण डिप्टी मेयर पदों पर सहमति नहीं बन पाई। एक गुट में कृष्णपाल गुर्जर के साथ तीन विधायक - बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, एनआईटी से सतीश फागना और बडखल से धनेश अदलक्खा हैं। वहीं दूसरे गुट में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर एक साथ हैं।

No comments :