//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 जून - शांति न्याय और इंसानियत की हिमायत में तथा इजराइल के द्वारा फिलिस्तीन में किए जा रहे जनसंहारक युद्ध के खिलाफ और फिलीस्तीनी जनता के समर्थन में आज फरीदाबाद में एकजुटता प्रदर्शन की कार्रवाई की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न जन संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ता बीके नगर निगम चौक पर एकत्रित हुए। यहां पर एक जन सभा का
आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एटक के विशंभर सिंह, सीटू के निरंतर पराशर और सर्व कर्मचारी संघ के करतार सिंह जागलान ने संयुक्त रूप से की। संचालन वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। सभा को सर्व कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उप प्रधान और नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य के अध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मानवता के लिए युद्ध से विनाश होता है। इसराइल ने फिलिस्तीन में बर्बरता पूर्वक गोलीबारी करके हजारों मासूम बच्चों महिलाओं बुजुर्गों को मौत के घाट उतार दिया । इस सभा को एटक के वरिष्ठ नेता कामरेड बेचू गिरी और कामरेड आरएन सिंह ने भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बताया कि इजरायल अमेरिकी साम्राज्यवाद के ईशारे पर फिलीस्तीन को बर्बाद करने पर लगा हुआ है। अब तक 55000 बच्चें महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाया गया है। वहां के अस्पतालों, आश्रयलयों, सार्वजनिक स्थानों जहां पर आम जन मानस ठहरता है। वहीं पर इजरायल गोलीबारी करके लोगों को मौत के घाट उतार देता है। उन्होंने भारत सरकार से इसराइल को सैन्य एवं सुरक्षा सहयोग देने पर रोक लगाने की मांग की और फिलिस्तीन की आजादी और उसके न्याय के पक्ष में खड़े होने का आह्वान किया। उन्होंने दुनिया के लोगों से पीड़ित फिलिस्तीनी जनता को तुरंत भरपूर मानवीय सहायता सामग्री की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की और भारत सरकार से इसमें हर संभव योगदान देने का अनुरोध किया। इस सभा को कामरेड शिव प्रसाद और करतार सिंह जागलान ने भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बताया कि इन हमलों ने गाजा के लोगों को मिटाने का काम किया है। इसराइल लगातार आम जनता को गोली का निशाना बनाकर मार रहा है। इसके साथ-साथ अमानवीय रुख अपनाते हुए गाजा की जनता की सहायता के लिए आने वाले प्रवेश रास्तों को भी रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी जनता की सहायता के लिए जो भी अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवक वहां पहुंचते हैं। उनको इसराइल गिरफ्तार कर लेता है। वहां पर सैकड़ो लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। यह सब अमेरिकी साम्राज्यवाद के दबाव में हो रहा है। यह अत्यंत खेदजनक है। कि भारत सरकार ने अपनी ऐतिहासिक प्रतिबद्धता फिलिस्तीन के साथ दृढ़ता से खड़े होने के बजाय इजरायल की आक्रामकता के प्रति तुष्टिकरण का रुख अपनाया है। यह भारत की लंबे समय से चली आ रही विदेश नीति के विपरित हो रहा है। इसके बाद सैकड़ो लोगों ने इसराइल के खिलाफ प्रदर्शन किया। और जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने फिलीस्तीन को आजाद करो। इसराइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस प्रदर्शन में नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य के उपमहासचिव सुनील चंडालिया, सीटू के विजय झा, अनिल सैक्टर 3, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री, ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के उप महासचिव देवीराम, राजू लोहट, जिला सचिव, कोषाध्यक्ष दिनेश पाली, विनीत कुमार, उपप्रधान बलवीर सिंह बालगुहेर, देवी सिंह अत्रि, राजकुमार, राकेश, जिला प्रधान दिलीप बोहत, सचिव अनिल चंडालिया, अनूप चंडालिया, श्रीनन्द् ढकोलिया, कमला, सुधा, हेमलता, अनीता भारद्वाज, सुशीला कमलेश, गीता, मालवती, सविता, रघुवीर चौटाला, धर्म सिंह मुलला, राजहंस होटल के प्रधान मुरारीलाल, दर्शन सिंह सोया, प्रेमपाल, हरि सिंह खांडियां, राकेश शर्मा स्टार वायर, रामगोपाल, वाईएमसीए,एटक के मिथलेश कुमार, सतपाल, राजवती एमसीएफ विक्रम, सुनीता, सविता, अनिल कुमार, देशराज, मनोज कुमार ,धर्मेंद्र, शाहीन परवीन, शहाबुद्दीन जीत राम, चंद्रभान, हेमवती नंदन, वेद प्रकाश ,अशोक संजय ,दशरथ, कन्हैया, अमित कुमार, आदि शामिल हुए।
हमेशा इंसानियत की बात करनी चाहिए चाहे अपने देश की बात हो या फिर विदेश की बात हो
ReplyDelete