HEADLINES


More

जल शक्ति अभियान के अंतर्गत सिंचाई विभाग परिसर में पौधारोपण किया गया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

फरीदाबाद 17 जून - जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के रिप्रेजेंटेटिव श्री पंकज कुमार IRS एवं श्री दीपक काजल IES के द्वारा सिंचाई विभाग के परिसर में पौधारोपण किया गया। इस ‌ अवसर  अधीक्षक अभियंता राजीव बत्रा, कार्यकारी अभियंता गौरव लंबा, उप मंडल अधिकारी राकेश कुमार सिंह, अभिषेक परोचा, कनिष्ठ अभियंता मोहित गुप्ता और यूनियन के जिले


के अध्यक्ष जगदीश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सिंचाई विभाग के अधिकारी पर्यावरण की रक्षा के लिए ‌ वृक्षारोपण करते रहते हैं। उनके अनुसार ऑक्सीजन के लिए पेड़ पौधों का होना आवश्यक है। बिना ‌ पौधों के शुद्ध हवा प्राप्त नहीं हो सकती है।  वैसे भी फरीदाबाद में वाहनों की अधिकता और फैक्ट्री का क्षेत्र अधिक होने की वजह से यहां पर पर्यावरण काफी दूषित रहता है। ऐसे में हर व्यक्ति को पेड़ पौधे अवश्य लगाने चाहिए। ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

No comments :

Leave a Reply