HEADLINES


More

वन विभाग और निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह का फार्महाउस गिराया

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 17 June 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में मंगलवार को वन विभाग और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कांग्रेस के पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह का फार्महाउस को तोड़ दिया। इस कार्रवाई को पूर्व मंत्री के बेटे विवेक प्रताप सिंह ने राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें टारगेट किया जा रहा है।

इसके अलावा टीम ने फरीदाबाद में डीसी रहे प्रवीण कुमार का फार्महाउस गिराया। इस दौरान DC हाथ जोड़कर कार्रवाई रोकने की विनती करते नजर आए, लेकिन टीम ने उनकी एक न सुनी और पूरा फार्महाउस जमींदोज कर दिया।

बता दें कि वन विभाग और नगर निगम संयुक्त रूप से अरावली में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसका आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। अभी तक वन विभाग की टीम 43 फार्महाउस और बैंक्वेट हॉल तोड़ चुकी है।

मंगलवार दोपहर को अरावली में सूरजकुंड रोड पर बने पूर्व मंत्री के फार्महाउस को तोड़ने के लिए 6 जेसीबी मशीन लगाई गई थीं। जेसीबी ने पूर्व मंत्री के बेटे विवेक के सामने एक-एक कर फार्महाउस की चारदीवारी तोड़ी। इसके बाद फार्महाउस में अंदर बनाए कमरों को भी ध्वस्त कर दिया।

हालांकि, उन्होंने मौके पर कार्रवाई का विरोध नहीं किया। न ही उनके किसी समर्थक ने कार्रवाई में बाधा डाली। करीब 3 घंटे की कार्रवाई के बाद विवेक प्रताप सिंह ने इस कार्रवाई को गलत बताया।

इस कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री के बड़े बेटे विवेक प्रताप ने प्रशासन पर टारगेट कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा- मुझे अपने फार्महाउस के तोड़े जाने का कोई दुख नहीं है। दुख इस बात का है कि प्रशासन गरीब लोगों के मकानों को तोड़ रहा है। सरकार और प्रशासन बेबस लोगों को टारगेट कर रही है।

विवेक प्रताप ने कहा- यह तोड़फोड़ राजनीति से प्रेरित होकर की जा रही है। बीजेपी के नेता अपनी दुकान चले रहे हैं। बीजेपी ने अपने 10 सालों में फरीदाबाद को तबाह करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। बिना नोटिस दिए हमारे फार्महाउस को तोड़ा गया है।


No comments :

Leave a Reply