//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। आधे से ज्यादा जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच गया है। सूबे में लू चल रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून यानि कल तक 9 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। व
हीं 14 से 16 जून के बीच धूलभरी हवा और बूंदाबांदी के आसार हैं।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 3 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। उधर गुरुग्राम के DC ने अगले कुछ दिनों तक लोगों को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकले। अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं।
No comments :