//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद मे केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पंजाब सरकार जबरदस्ती हरियाणा के हिस्से का पानी रोक रही है। लोकतंत्र में जबरदस्ती के लिए कोई स्थान नही है। मान सरकार केन्द्र सरकार के फैसले को नही मान रही है, जो बिल्कुल उचित नही है।
गुर्जर ने कहा कि केन्द्र सरकार ने हरियाणा के हक में फैसला करते हुए कहा है कि पंजाब सरकार हरियाणा को 4500 क्यूसिक पानी दे। लेकिन उसके बाद भाखड़ा से हरियाणा के हिस्से का पानी रोका हुआ है। पंजाब की आप सरकार जबरदस्ती पानी को रोके हुए है और लोकतंत्र में जबरदस्ती के लिए कोई स्थान नही है। पंजाब सरकार जानबूझकर केन्द्र सरका की बात को नही मान रही है।गुर्जर ने कहा कि पंजाब में चाहे कांग्रेस की सरकार रही हो या फिर आम आदमी पार्टी की सरकार है। दोनों में से किसी ने भी हरियाणा के हित का ध्यान नही रखा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी पंजाब आज तक एसवाईएल के पानी को रोके हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आप का ना लोकतंत्र में यकीन है ना देश की न्याय व्यवस्था पर इनको विश्वास है।
No comments :