//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:-
सरूरपुर फरीदाबाद की रहने वाली लडकी ने पुलिस थाना शहर बल्लभगढ में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि वह अपनी सहेली के साथ बस स्टैंड बल्लभगढ़ पर कॉलेज जाने के लिए खडी थी। तभी वहां खडे एक लडके उनसे पता पुछने के लिए बातों मे उलझाया तभी दुसरा लडका वहां आया और उनका हाथ देख भविष्य देखने की बात कहने लगा जिसके बाद उसने टोटके के लिए लडकियों के हाथ में फुल, पीपल का पता और पत्थर दिया जिसके बाद उसने कहा कि इनको पीपल के पेड पर चड़ाना है और कहा कि दोनों लड़कियों को उसके साथ चलना होगा। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने दोनों लड़कियों के फोन ले लिये व एक लड़की को वापस बस स्टैंड भेज दिया और एक लडकी को बहलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गये। जहां पर उन्होंने लडकी के साथ दुष्कर्म किया। जिस शिकायत पर पुलिस थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने आरोपी इरसाद वासी पीर कॉलोनी गांव मवई फरीदाबाद को IMT से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मदारी है तथा उसने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने के प्लान बनाया था। उन्होंने लडकी को बातों में फसाया और जादू टोने के ज्ञान को साबित करने के लिए सोडियम में पानी डालकर आग लगाकर लडकी को विश्वास में लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी से दोनों लडकियों के फोन व सोडियम बरामद किया गया है तथा पुछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
No comments :