हरियाणा में दोपहर बाद मौसम बदला। चरखी दादरी, झज्जर और रेवाड़ी में बारिश शुरू हो गई है। आंधी चल रही है। सोनीपत में आसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन गर्मी बरकरार है।
मौसम विभाग ने पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक में शाम 7 बजे तक आकाशीय बिजली और आंधी (40-60 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने का अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने कल सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं 31 मई और 1 जून को प्रदेश के 16 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 31 मई तक हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इससे पहले बुधवार रात को यमुनानगर में करीब साढ़े 8 बजे से 9 बजे तक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
No comments :