HEADLINES


More

मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक बनेगी 4 किलोमीटर लंबी सड़क, 20 हजार लोगों को मिलेगा फायदा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 3 May 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद में करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाई जाएगी। इस सड़क को शहर के मोहना गांव से यमुना पोंटून पुल तक बनाया जाएगा। सड़क बन जाने के बाद शहर के 12 गांवों के करीब 20 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग PWD की ओर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले 15 दिनों में सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। सामने आया है कि सड़क की जर्जर हालत को लेकर गांव के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क बन जाने के बाद लोगों को इन समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहना गांव से यमुना पर पोंटून पुल तक बनी सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात के मौसम में लोगों को यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। रात में अंधेरे के वक्त कई बार लोग सड़क हादसों का शिकार हो जाते हैं। बताया जा रहा है कि यह सड़क मोहना को यमुना पोंटून पुल से जोड़ती है। जिसे दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा से संपर्क का मुख्य रास्ता भी माना जाता है। 

सड़क की जर्जर हालत की वजह से खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर गांव वालों ने प्रशासन के सामने कई बार सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। लेकिन PWD की ओर से सड़क को बनाने के लिए टेंडर अब जाकर खोला गया है। इस योजना पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़क को बनाने के साथ-साथ चौड़ा करने और पक्के साइड ड्रेन, मजबूत बेस लेयर और अच्छी क्वालिटी की बिटुमिनस कोटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा। सड़क बन जाने के बाद लोगों को काफी सुविधा होगी। 



No comments :

Leave a Reply