HEADLINES


More

ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के सभी सदस्य 20 मई को राष्ट्र व्यापी हड़ताल में भाग लेंगे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 2 May 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 2 मई ‌ - मजदूर कर्मचारी विरोधी लेबर कोड को रद्द करने,‌ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंचायत के बजाय सरकार के पे रोल पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को लेने,  सहित ‌ अन्य मांगों को लेकर‌ ‌ ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन  के सभी सदस्य 20 मई को  ‌ राष्ट्र व्यापी हड़ताल में भाग लेंगे। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए ‌ तिगांव ‌ ब्लॉक  ‌के


ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक ‌ वाल्मीकि चौपाल में हुई। इस  ‌ बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान विनोद कुमार ने की। जबकि संचालन सचिव राजू ने किया। इस अवसर पर सीटू के ‌ जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल सहसचिव विजय झा, जिला ‌ प्रधान देवी राम, ‌ कोषाध्यक्ष दिनेश पाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सरकार पर मजदूर और कर्मचारी विरोधी नीतियों को अपनाने का  आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि सरकार सार्वजनिक क्षेत्र को समाप्त कर निजी क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है। ग्रामीण सफाई का कार्य नियमित है। लेकिन इस काम को करने वाले कर्मचारियों को सरकार पक्का नहीं करना चाहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई के महत्वपूर्ण कार्य को करने वाले इन कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन 26000 जिसकी घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने चुनावों से पहले की थी उसको भी नहीं दिया जा रहा है। इन कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलती है। सरकार जानबूझकर श्रमिकों के लिए बनाए गए कानूनों को समाप्त करके पूंजी पत्तियों को लाभ पहुंचाना चाहती है। अब 8 घंटे के बजाय 12 घंटे का काम लेने की पुरानी परंपरा को शुरू किया जा रहा है। यह सरकार मजदूर कर्मचारियों को गुलाम बनाने की नीतियों को लागू करना चाहती है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे देश का श्रमिक वर्ग 20 मई को मुकम्मल हड़ताल करेगा। आज तिगांव बाजार में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल के समर्थन में जुलूस भी निकाल। आज की सभा को बल्लभगढ़ के प्रधान विनीत, ‌ जिला उप प्रधान राजू, ‌ धर्मेंद्र, ‌ आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply