//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद,2 मई।
ज्वाइंट ट्रेड यूनियन कौंसिल फरीदाबाद के तत्वावधान में ऑल एस्कार्टस एम्पलाइज यूनियन के कार्यलय का प्रांगण में मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर सभा का आयोजन किया गया। सभा में सैकड़ों की संख्या में मजदूर व कर्मचारियों ने भाग लिया और शिकागो में श
हीद हुए मजदूरों और पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष टूरिस्टों की याद में 2 मिनट मौन रखते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में पहलगाम की आतंकी घटना के बाद धार्मिक आधार पर किए जा रहे ध्रुवीकरण के प्रयासों पर दुःख प्रकट करते हुए सभी समुदायों से शांति एवं सदभाव बनाएं रखने और घटना को अंजाम देने वाले और साजिशकर्ताओं के कठोरतम कार्यवाही करने की मांग की गई। सभा में मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को होने वाली राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। मजदूर दिवस पर आयोजित इस सभा में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री, जिला प्रधान करतार सिंह,हिंद मजदूर सभा, हरियाणा के अध्यक्ष एसडी त्यागी, राजपाल डांगी,एटक के नेता बेचु गिरी, सीटू के वीरेंद्र सिंह, बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के कृपाराम शर्मा,आईसीटीयू के जवाहर लाल व इंटक से हुक्म चंद बेनीवाल व किसान नेता सतपाल नरवत शामिल हुए और सभा को संबोधित किया। मजदूर सभा की अध्यक्षता एटक के नेता बिसंभर सिंह, इंटक के श्याम बाबू,हिंद मजदूर सभा के सुरेंद्र लाल, सीटू के निरंतर पराशर,बैंक एम्पलाइज फेडरेशन के कृपाराम शर्मा , सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बलबीर सिंह बालगुहेर, आईसीटीयू के कामरेड जवाहरलाल ने संयुक्त रूप की। सभा का संचालन हिंद मजदूर सभा के जरनल सेकेट्री त्रिपति शर्मा ने किया।

मजदूर नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आठ घंटे काम और सप्ताह में एक छुट्टी की मांग को लेकर 1886 में अमेरिका के शिकागो शहर आवाज बुलंद की गई। जहां जुलूस एवं प्रदर्शन कर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और सात मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया और हजारों लोगों को घायल कर दिया। उन्हीं की कुर्बानियों की बदौलत दुनिया के मजदूरों को 8 घंटे काम और 8 घंटे विश्राम और 8 घंटे मनोरंजन करने का अधिकार प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि आज सत्तारुढ़ सरकार ने 29 श्रम कानूनों को खत्म कर चार लेबर कोड्स बना दिए हैं। जिनको अब लागू किया जा रहा है। जिसके तहत आठ की बजाय काम के घंटे 12 किए जा रहे हैं। एचएमएस के अध्यक्ष एचडी त्यागी ने कहा केन्द्र एवं राज्य सरकार की मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल करके माकूल जवाब दिया जाएगा। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि चार लेबर कोड्स मजदूरों की गुलामी का दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल,1929 को भगतसिंह और बटुकेश्वर दत्त ने सेंट्रल असेंबली में ट्रेड डिस्प्यूट बिल और पब्लिक प्रोपर्टी सेफ्टी बिल के खिलाफ बंम घमाका किया था। इन बिलों के मार्फत अंग्रेजी हुकूमत मजदूरों की हड़तालों को रोकना चाहती थी और आज की सरकार भी लेबल कोड्स से मजदूर, किसान व मजदूर आन्दोलन को रोकना चाहती है। एटक नेता बेचु गिरी व सीटू के नेता वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि 20 मई की हड़ताल 26 हजार रुपए न्यूनतम वेतन, ठेका मजदूरों व स्कीम वर्करों को नियमित करने, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक, हरियाणा कौशल रोजगार निगम से छंटनी किए कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लेने आदि मांगों को लेकर की जा रही है।
मजदूर सभा को मजदूर एवं कर्मचारी नेता सुभाष देशवाल,दिगंबर डागर, देवीराम , विजय झा, सतपाल नरवत,वैजू सिंह,सुनील चिंडालिया,राजू, दिनेश पाली,दिलीप बोहोत, अनिल चिंडालिया,सुधा, हेमलता, राकेश चिंडालिया, शकुंतला, सरोज, जितेंद्र , आदि भी उपस्थित रहे।
No comments :