//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
मंत्री राजेश नागर ने आज नवादा गांव में श्री बांके बिहारी गौशाला में गायों के लिए नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां लोगों की मांग पर जल्द ही नंदी शेड का भी निर्माण कराया जाएगा।मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गाय पूरे संसार की मां है वह पूरे संसार का पालन करती हैं। गाय को एक जीव मानना हमारी सबसे बड़ी भूल होगी। गाय जी
व नहीं है गाय कृपा है। जिस पर गौ माता की कृपा होती है वह संसार के आवागमन से मुक्त हो जाता है। हमारे यहां हर धार्मिक क्रिया में गाय की सेवा, गाय का पूजन जरूर किया जाता है। इसका कारण है कि हमारे पूर्वजों ने गाय के महत्व पर को समझ लिया था लेकिन आज बदलते समय में गाय की अनदेखी हो रही है। जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा हमारी हरियाणा सरकार गौरक्षा के लिए, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपने समर्थ प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत अनेक गौशालाओं के लिए गायों के चारे के लिए भी समय समय पर अनुदान देती है। हम बांके बिहारी गौशाला को भी नियमानुसार मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने लोगों से गौसेवा की अपील की। इस मौके पर श्रीयुत आनंद भिक्ष जी महाराज, सरपंच बेगराज नागर अध्यक्ष श्री बांके बिहारी गौशाला, पार्षद प्रदीप टोगर,अजीत सरपंच,गुलशन सिंघल,मनोज कुमार,राजेश नागर,दीपक कुमार गुप्ता,अजय पाराशर,महिपाल आर्य सरपंच, मास्टर कर्मवीर,जगत सिंह,अजय गर्ग,प्रताप नागर,अजब चंदीला,सुंदर कसाना,अजीत सिंह पटवा और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
No comments :