रोहतक में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता हिमानी नरवाल (22) का शव एक सूटकेस में बरामद होने से सनसनी फैल गई है। मृतका की मां सविता नरवाल ने मामले में कांग्रेस पार्टी से जुड़े किसी व्यक्ति पर शक जताया है।
मृतका की मां सविता ने कहा कि प्रशासन यहां है, लेकिन वे क्या करेंगे? जो भी कर सकते हैं, करेंगे। हमें लगता है कि इसमें कांग्रेस पार्टी से जुड़ा कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। राहुल गांधी की पदयात्रा के बाद से ही वह कुछ लोगों की आंखों में खटक रही थी। कुछ लोग सोचते थे कि वह इतनी जल्दी कैसे आगे बढ़ गई।
सविता नरवाल ने कहा कि आशा हुड्डा को भी यह पता था, बत्रा को भी और हुड्डा को भी इसकी जानकारी है। सभी जानते थे। वह चुनाव के दौरान रात 2 बजे तक काम करती थी, लेकिन आज कोई हमारे पास नहीं आया। मैंने आशा हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा की पत्नी) को कॉल किया, लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया।
No comments :