HEADLINES


More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस - पोस्टर बना कर लैंगिक असमानता समाप्त करने का संदेश

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 8 March 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेडक्रॉस, गाइड्स और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय की सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड व जूनियर रेडक्रॉस प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि महिला


ओं का समाज की उन्नति में सर्वोपरि स्थान है और उन का हमेशा ही सम्मान किया जाना चाहिए। हमारे शास्त्रों में भी कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमन्ते तत्र देवता। अर्थात जहां महिलाओं को सम्मान मिलता है, पूजा होती है देवता वहीं निवास करते है। हमारी संस्कृति में नारी का स्थान सर्वोच्च है किसी भी पूजा अथवा शुभ कार्य महिलाओं की भागीदारी के बिना अधूरा ही रहता है। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम एक्सीलरेट एक्शन रखी गई है जिसका तत्पर है द्रुत गति से कार्यवाही अर्थात महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने और जागरुकता उत्पन्न करने के लिए अब कार्य की गति तेज करने की आवश्यकता है। महिलाओं में निवेश प्रगति में अधिकतम प्रयास किए जाएं  जिसका उद्देश्य आर्थिक अशक्तता का समाप्त करना है। इंस्पायर इंक्लूजन के माध्यम से समाज में लैंगिक समानता लाना आवश्यक है। समय के साथ महिलाओं की स्थिति में भी परिवर्तन आया है। इतने परिवर्तन के पश्चात आज भी महिलाएं उत्पीड़ित हैं। आज भी समाज को महिलाओं के लिए अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। महिलाओं की स्थिति में सुधार करने के लिए और समाज को जागरूक करने के लिए लैंगिक असमानता को समाप्त करना होगा और बेटियों की शिक्षा पर अधिक फोकस करना होगा। विद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रही बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा रूपी दीपक से महिला सशक्तिकरण, पुरुषों के समान अवसर, बेटा बेटी में भेद तथा वे सभी क्षेत्र जहां महिलाओं की पहुंच नही हो पाई है, सहित सभी प्राप्त किया जा सकता है। प्राचार्य मनचंदा ने सभी से आग्रह किया कि सुखी और समृद्ध भविष्य के लिए हम सब को बेटियों को गुणवतापरक शिक्षा दिलवाना सब से महत्वपूर्ण उद्देश्य होना चाहिए। शिक्षा रूपी कुंजी से सभी प्रकार की बेड़ियों और बंधनों को तोड़ा जा सकता है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य यह है महिलाओं को प्रत्येक वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं। भेदभाव ही उनके पीछे रहने का सबसे बडा कारण है। आज आयोजित किए गए विशेष कार्यक्रम में प्राध्यापिका गीता, निखिल, दिनेश, अवधेश, धर्मेंद्र, राहुल रोहिल्ला, संजीव तथा अध्यापक एवम सभी छात्र और छात्राएं उपस्थित रहे। प्राचार्य मनचंदा ने व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी सदस्यों एवं सुंदर पोस्टर बना कर लैंगिक असमानता समाप्त करने का संदेश देने के लिए बजरंगी, मंदीश, श्याम मिश्रा, राहुल कांत, अंकित, कार्तिक, अनीश पांडे, आभाश और जॉनी का आभार व्यक्त करते हुए बेटियों की शिक्षा के लिए गंभीर और सार्थक प्रयास करने के लिए कहा।


No comments :

Leave a Reply