//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। अंर्तराष्ट्रीय संस्था दिवस के अवसर पर यर्थाथ अस्पताल फरीदाबाद संस्थाओं की
ग्लोबल कंन्फ्रडेशन ने बेटी बचाओ अभियान संस्था को पद्म सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवार्ड को बेटी बचाओ अभियान के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मोनिक आज़ाद ने ग्रहण किया।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष मोनिक आज़ाद ने पुरस्कार लेते हुए कहा कि हमारी संस्था के लिये गर्व की बात है कि पद्म सेवा पुरस्कार से हमें नवाज़ा गया उन्होंने कहा कि हमारी संस्था पिछले 18 वर्षों से संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद व चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा के नेतृत्व में बहुत बेहतरीन कार्य कर रही है जिसका यह फल है कि हमारी
संस्था को पद्म सेवा पुरस्कार मिला जिसके लिये मैं ग्लोबल कंन्फ्रडेशन संस्था का
धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने ने बताया कि हमारी संस्था ने जब आज से 18 वर्ष पूर्व इस संस्था की स्थापना
की थी तो उस समय लिंग अनुपात था 772 और हमारी संस्था जिसकी देश में 54 इकाईयाँ हैं उनके प्रयासों से आज हरियाणा का लिंग अनुपात 900 के पार है और यह सब हमारे चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा तथा संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद के
प्रयासों से सफल हो पाया है।
No comments :