HEADLINES


More

महाकुंभ स्नान करती महिलाओं के VIDEO बनाकर बेचने वाले यूट्यूबर सहित 3 अरेस्ट

Posted by : pramod goyal on : Friday, 21 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रयागराज के एक यूट्यूबर को शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड करने का आरोप है। जांच के दौरान इसके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।

दरअसल 19 फरवरी को राजकोट के पायल अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने का मामला सामने आया था, गुजरात पुलिस इस केस की जांच कर रही है। इस केस में पुलिस ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्ही से पूछताछ के बाद प्रयागराज के यूट्यूबर चंद्रप्रकाश फूलचंद को गिरफ्तार किया गया है। चंद्रप्रकाश के चैनल पर महाकुंभ के 55 से 60 वीडियो अपलोड किए गए थे।

इस केस में महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया गया है।

अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया- जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी बेचे थे। चंद्रप्रकाश फूलचंद खुद वीडियो बनाता। वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था। आरोपी के टेलीग्राम चैनल पर 100 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

ये आरोपी महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा चला रहे थे। आरोपियों पर देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV हैक करने का भी शक है। 


No comments :

Leave a Reply