HEADLINES


More

नगर निगम चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है कांग्रेस: कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 22 February 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 22 फरवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव में लोकसभा और विधानसभा की तरह परचम लहराएगी। फरीदाबाद में तो भारतीय जनता पार्टी की मेयर उम्मीदवार प्रवीण जोशी बत्रा देश में महापौर की जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही हैं। फरीदाबाद नगर निगम की सभी 46 सीटों पर जनता कमल खिलाएगी। किसी दूसरी पार्टी का फरीदाबाद में  खाता भी नहीं खुलेगा। जनता ने फैसला सुना दिया हैरिजल्ट आना बाकी है। भाजपा को  फरीदाबाद के हर मतदाता पर पूर्ण भरोसा है। जन आशीर्वाद से हरियाणा में भी जीत का रिकॉर्ड बनायेंगे।


यह बात उन्होंने स्थानीय सेक्टर-11 में भाजपा मेयर चुनाव कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने तो तो इस चुनाव में भी अपनी बेइज्जती करवाने की ठान ली है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में बहुत बेइज्जती करवाईविधानसभा चुनाव में शर्मसार होना पड़ा और इस निकाय चुनाव में भी उनकी फजीहत होने जा रही है। कांग्रेस को तो बेइज्जती करवाने का शौक है। कांग्रेस में पूरे हरियाणा में भगदड़ मची हुईकांग्रेस के नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।  हमारे मुख्यमंत्रीमंत्रीविधायक और संगठन के नेताओं ने अपने मेयरचेयरमैन एवं पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करवाए और लगातार जनसभाएंरोड शो आदि कर उनके लिए प्रचार कर रहे हैंजबकि कांग्रेस का तो कोई नेता ना नामांकन में ही नजर नहीं आया, ना प्रचार करने आ रहा हैहार की सोच कर घर में छुपे बैठे हैं। कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली हैंना उनकी चुनाव में कोई दिलचस्पी हैं ना परिणामों में दिलचस्पी हैं। वो हार की बड़ी बेइज्जती से बचना चाहते थे। कांग्रेस का कोई बड़ा नाम चुनाव में दिखाई नहीं दे रहाकांग्रेस चुनाव से भाग चुकी हैं। कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा पहली बार देख रहा हूं। कांग्रेस को तो उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे थे, बाद में बड़ी मुश्किल से बलि के बकरे ढूंढें और उनको उम्मीदवार बनाया।

श्री गुर्जर ने कहा कि जिन बलि के बकरों को ढूंढकर लाये उनसे से भी कुछ ने बलि देने से मना कर दिया और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आ गए । हांर के डर से कांग्रेस और उनके नेता चुनाव लडऩे से मना कर चुके हैं। वार्ड चार से पूर्व डिप्टी मेयर राजेन्द्र भामला की पुत्र वधु ने कांग्रेस का टिकट लेने से मना कर दिया। वार्ड 13 से पूर्व मेयर अशोक अरोड़ा के बेटे भारत अरोड़ा ने भी कांग्रेस का टिकट नहीं लिया। वार्ड 41 दीपक चौधरी ने भी कांग्रेस का टिकट नहीं लियावे आजाद उम्मीदवार बने। फरीदाबाद 46 में से 8 वार्ड में कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिलेसिर्फ 38 पर चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का हरियाणा में कोई नामोनिशान नहीं है, वो सिर्फ 18 पर पर चुनाव लड़ रही है। श्री गुर्जर बोले जिस तरह से दिल्ली में शून्य मिलता है। फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा। 46 के 46 वार्डों में कमल खिलेगा और यह भी तय है कि कांग्रेस चुनाव परिणाम के बाद ईवीएम पर ठीकरा फोड़ेगी।

श्री गुर्जर ने कहा कि लगातार हार के कारण कांग्रेस अपना मानसिक संतुलन खो चुकी है और भाजपा का वाकओवर दे चुकी हैं। कांग्रेस के पास नेताओं का अकाल है और भाजपा के पास प्रचार के लिए नेताओं की  एक लम्बी कतार हैहमारे पास दूरदर्शी  सोच एवं विकास का इंजन हैइसलिए देशप्रदेश एवं निकाय चुनाव में भाजपा को लगातार जीत मिल रही है। 12 मार्च को जनता भाजपा की एक बड़ी जीत की साक्षी बनेगी।

No comments :

Leave a Reply