मेयर की टिकट मिलने के बाद प्रवीण जोशी की जीत की राह आसान नही होने वाली है। हांलाकि अभी तक के चुनावों में भाजपा का वोट शेयर अच्छा रहा है। लेकिन पिछले 2 सालों से चुनाव ना होने के चलते ,जनता बहुत से परेशानियों को झेलना पड़ा है। पिछली बार भी भाजपा की महिला मेयर सुमन बाला थी। लोग उनको कामों से संतुष्ट नही थे।
इस बार का चुनाव में प्रवीण जोशी के लिए काफी बड़ी चुनौती होगा। लेकिन फरीदाबाद में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की वोटर पर पकड़ का उनको फायदा मिलेगा।
हरियाणा में भाजपा ने निकाय चुनाव को लेकर नगर निगम मेयर, वार्ड पार्षद के लिए अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। फरीदाबाद से प्रवीण जोशी को भाजपा ने मेयर पद के उम्मीदवार के लिए चुना गया है। वे वर्तमान में हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR ) की चेयरपर्सन हैं।
प्रवीण जोशी का यह पहला चुनाव है, इससे पहले उन्होंने कोई चुनाव नही लड़ा है। हांलाकि वह एक राजनीतिक परिवार से आती है। प्रवीण जोशी 59 वर्ष की है, उन्होंने शिक्षा में बीएड किया है। हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन है।
No comments :