HEADLINES


More

भाजपा ने नकारात्मक राजनीति के बल पर सत्ता हासिल की - दीपेंद्र हुड्‌डा

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 January 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने नकारात्मक राजनीति के बल पर सत्ता हासिल की है और पिछले 11 वर्षों में राज्य में कोई विकास कार्य नहीं किया। दीपेंद्र हुड्‌डा फरीदाबाद में कांग्रेस नेता जगन डागर के घर पहुंचे थे।

हुड्डा ने चुनावी आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा की जीत महज 22 हजार वोटों के अंतर से हुई है। अगर इनमें से 11 हजार वोट कांग्रेस को मिल जाते, तो सत्ता का समीकरण ही बदल जाता। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा के इतिहास में पहली बार इतना मजबूत विपक्ष सामने आया है।

सांसद हुड्डा ने फरीदाबाद नगर निगम में 200 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 2014 में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को भी भाजपा सरकार आगे नहीं बढ़ा पाई है।


हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस लगातार सरकार से जनता का हिसाब मांग रही है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस जनता की आवाज बन कर सरकार से हर मुद्दे पर जवाब मांगती रहेगी और आने वाले समय में जनता के विश्वास पर खरी उतरेगी।

No comments :

Leave a Reply