HEADLINES


More

डीसी विक्रम सिंह ने सुनी समाधान शिविर में शिकायतें

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 15 January 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 15 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन फरीदाबाद द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों के समाधान के लिए प्रत्येक कार्यदिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नागरिकों की समस्याओं का तत्परता से समाधान हो रहा है। डीसी विक्रम सिंह द्वारा निरन्तर लोगों की समस्या को सुनते हुए समाधान कर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है।

समाधान शिविर में बुधवार को डीसी विक्रम सिंह ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, लोकल बॉडी का नो ड्यूज सर्टिफिकेट, म्युनिसिपल कमेटी से नक्शा अनुमोदन, बिजली-सिंचाई-सार्वजनिक स्वास्थ्य, समाज कल्याण पेंशन तथा अपराध की शिकायतें और राशन कार्ड को शामिल किया गया है।

डीसी ने बताया कि जिले में फरीदाबाद मुख्यालय सहित बल्लभगढ़ व बड़खल उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान के लिए शिविरों का फायदा उठा अपनी समस्याओं का निदान करवा रहे हैं।


समाधान शिविर में एसडीएम फरीदाबाद शिखा व सीटीएम अंकित कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply