HEADLINES


More

हरियाणा में कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

Posted by : pramod goyal on : Monday, 16 December 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। सरकार ने इन्हें पक्का करने के लिए तैयारिया शुरु कर दी है। 2 हफ्ते के भीतर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाना है। हरियाणा में 20 साल से ज्यादा समय से काम कर रहें सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कैडर पदों के सृजन के


लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देश के बाद 28 नवंबर को मुख्य सचिव कार्यालय की तरफ से इसके लिए मंजूरी मिल चुकी है। 

मुख्य सचिव कार्यालय के प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने अपनी मुहर लगाकर यह उम्मीद पैदा कर दी है कि अब अस्थायी कर्मचारियों को वास्तव में पक्की नौकरियां मिल सकती हैं। हरियाणा सरकार के अधिकारी 2 हफ्ते के अंदर ऐसे सभी अस्थायी कर्मचारियों को रेगुलर पदों के लिए नियुक्ति पत्र जारी करेंगे। इसके साथ ही परिणामी वित्तीय लाभ भी देंगे। यह जानकारी राज्य सरकार ने अस्थायी कर्मचारियों द्वारा दायर अवमानना याचिका के जवाब में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में दी है। 



No comments :

Leave a Reply