//# Adsense Code Here #//
दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। इस हफ्ते के अंत में मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ेगी। हालांकि, इस साल पिछले सालों के मुकाबले सर्दी कम पड़ेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि दिसंबर से लेकर फरवरी तक मौसम में खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।
वहीं आज सुबह चार बजे से ठंडी हवाएं चल रही है। राजधानी के तापमान की बात करें तो आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा नोएडा में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है
No comments :