HEADLINES


More

शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली 85 अंकों के साथ पहले स्थान पर, चंडीगढ़ दूसरे पर

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 10 August 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भारत सरकार के नीति आयोग ने साल  2023-24 के शिक्षा के आंकड़े जारी किए गए हैं। इन शिक्षा के क्षेत्र में जहां हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ 84 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली 85 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। बता दें कि यह दोनों ही शहर केंद्र शासित प्रदेश हैं। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में साल 2020-21 में चंडीगढ़ ने पहला स्थान हासिल किया था।

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चंडीगढ़ में एवरेज एनुअल ड्रॉप आउट रेट सेकेंडरी लेवल तक 0 प्रतिशत रहा है। वहीं, हायर सेकेंडरी लेवल तक एनरोलमेंट अनुपात 81.7 प्रतिशत रहा है। 15 साल और उससे ऊपर के छात्रों में जो शिक्षा की दर है, वह चंडीगढ़ में 90.7


प्रतिशत दर्ज की गई है। चंडीगढ़ के 100 प्रतिशत स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लगे हुए हैं। जबकि नौवीं और दसवीं कक्षा  के लिए 99.1% प्रशिक्षित शिक्षक हैं। वहीं, अध्यापकों के अनुपात की बात करें तो 12 छात्रों पर एक शिक्षक यहां उपस्थित है।

हरियाणा 77 अंकों के साथ राज्यों में दूसरे और केंद्र शासित राज्यों को मिलाकर चौथे स्थान पर है। संयुक्त रूप से हिमाचल ने भी 77 अंक हासिल किए हैं। वह भी हरियाणा के साथ दूसरे और चौथे स्थान पर है। वहीं पंजाब की बात करें तो 75 अंकों के साथ राज्यों में पांचवें और ओवरऑल सातवें स्थान पर है।

No comments :

Leave a Reply