HEADLINES


More

बल्लभगढ़ विकास के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां छू रहा है : मूलचंद शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 10 August 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 10 अगस्त। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नही रहने दी जाएगी। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्यश्रमखाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले तथा निर्वाचन मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ विधानसभा को अपने ऐच्छिक कोष से लगभग 37 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आजाद नगर में 23 लाख की लागत से बनाई जाने वाली गलियां के निर्माण कार्य की शुरुआत कराई और एक ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने स्लम क्षेत्र की आटो पिन कॉलोनी में करीब 10 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन की भी आधारशिला भी रखी।

कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कॉलोनी वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बल्लभगढ़ के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। बल्लभगढ़ के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रही हैबल्लभगढ़ विकास के क्षेत्र में नई-नई ऊंचाइयां छू रहा है। पूर्व की सरकारों में बल्लभगढ़ के रेल पार इलाके में लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसते थे लेकिन उन्होंने समान रूप से कार्य करते हुए इस क्षेत्र के विकास को गति दी है।

उन्होंने स्थानीय लोगों को बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में सेक्टर-23 में शहीद भगत सिंह के नाम से को-एड कॉलेज शुरू करा कर शहर के बेटा बेटियों के लिए बेहतर शिक्षा का इंतजाम किया है। उन्होंने कहा की संजय कॉलोनीजनता कॉलोनीईस्ट इंडिया कंपनीसेक्टर-22, 23 और मुजेसर एरिया में मीठा पानी उपलब्ध कराकर एक महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसके अलावा स्कूली शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए-नए स्कूलों का निर्माण कार्य चला हुआ है।

इस मौके पर अनुराग गर्गसुभाष लांबाहरेराम प्रधानशिव कुमारकुलदीप सिंहज्ञानेंद्र भारद्वाजदेवेंद्र गोदाराजगत भूरात्रिपाठीसंजय मरोडिया सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।


No comments :

Leave a Reply