HEADLINES


More

रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी फरीदाबाद की मीटिंग सीनियर नेता नगर निगम से हंस राज की‌ अध्यक्षता में हुई

Posted by : pramod goyal on : Monday 8 July 2024 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद -  रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा जिला कमेटी फरीदाबाद की मीटिंग सीनियर नेता नगर निगम से हंस राज की‌ अध्यक्षता में हुई, जिसमें नगर निगम ब्रान्च, बिजली ब्रान्च, ओल्ड फरीदाबाद ब्रान्च, एन‌  आई टी ब्रान्च, बल्लभगढ़‌ ब्रान्च के सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया, कर्मचारियों की‌‌ भारी‌‌‌ संख्या को‌ देखते हुए जिला कमेटी की मीटिंग को जनरल मीटिंग में तब्दील‌ करना पडा, मीटिंग को सम्बोधित करते हुए स्टेट कमेटी के‌ नेता यू एम खान ने कहा कि हरियाणा‌ सरकार की


कर्मचारी‌ विरोधी‌ रवैये के कारण व यूनियन से बातचीत न करने की हठधर्मिता के‌ कारण रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा ने ये फैसला लिया है, कि  12 जुलाई‌ को पूरे हरियाणा के सभी जिलों डी सी हैड क्वाटर पर धरने दिये जायेगे, अगर फिर भी सरकार ने रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों पर बातचीत‌ नहीं की तो आगे करनाल में‌ प्रदेश स्तरीय धरना दिया जायेगा, इसलिए सभी रिटायर्ड‌ कर्मचारी‌ भारी संख्या में 12 जुलाई को फरीदाबाद उपायुक्त कार्यालय पर सवेरे 10 बजे पहुंचे, इसके अलावा, बिजली के‌ नेता लज्जा राम, थर्मल के नेता रती राम, बल्लभगढ़ ब्लाक के प्रधान विजय देव तेवतिया, नगर निगम के‌ नेता एस एस दहिया, जिला सचिव जय पाल चौहान, जिला प्रधान नवल सिंह आदि‌ ने सम्बोधित किया अन्त में सभा के अध्यक्ष हंस राज ने भारी संख्या में‌ रिटायर्ड कर्मचारियों के भाग लेने पर सभी का आभार‌ व्यक्त किया, व 12 जुलाई के‌ धरने में सैकड़ों रिटायर्ड कर्मचारियों के‌ शामिल होने का‌ जिला कमेटी को आश्वासन‌ दिया। 

                मांगे जिन पर चर्चा हुई
               ----------------------------
1- सभी रिटायर्ड कर्मचारियों को 65,70,75 बर्ष की‌ आयू पर 5%, 10% ,15% पैनशन में बढोत्तरी की जाये, 80 बर्ष की आयु‌ पर 20% बढोत्तरी का कर्मचारियों को कोई फायदा नही, इस उम्र पर 5% कर्मचारी‌ ही बच पाते हैं। 
2- कैश लैश‌ पोर्टल की कमियाँ‌ को दुरुस्त किया जाये। 
3- मैडीकल भत्ता बगैर किसी शर्त के‌3000/- किया जाये। 
4- पारिवारिक पैनशन लेने वाले परिवारों को भी‌एल टी सी की सुविधा दी जाये। 
5- सीनियर‌ सिटीजन को रेलवे  व हवाई‌ जहाज की यात्रा‌ में 50/- छूट दी जये। 
6- माननीय हाईकोर्ट के‌ फैसले को‌ कम्युटेशन  10 बर्ष को‌ सभी कर्मचारियों‌ पर लागू की जाये। 
7- माननीय हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार 6 महीने‌ या 1 साल से‌ कम‌ सेवा कर चुके वार्षिक इन्क्रीमेंट के बाद   , उन रिटायर्ड कर्मचारियों को एक इन्क्रीमेंट‌ दीर्घायु जाये आदि माँ गो पर चर्चा हुई। 

No comments :

Leave a Reply