HEADLINES


More

विपुल गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कांग्रेस सिर्फ करती है झूठ और फरेब की राजनीति

Posted by : pramod goyal on : Sunday 7 July 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 7 जुलाई 

भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तृत कार्यकारिणी बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश  उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि भा


रतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद में तीसरी बार कमल खिला कर केंद्रीय राज्यमंत्री राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा और देश में तीसरी बार मोदी जी की सरकार बनाई । प्रदेश के चुनाव का भी बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। पार्टी को पूर्व विश्वास हैं आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथों को जिताकर फरीदाबाद की सभी 6 की 6 सीटों को जीतेंगे और प्रदेश में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे । भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और देश या  प्रदेश में जब भी भाजपा की सरकार बनती है वो कार्यकर्ताओं की सरकार बनती है  जबकि विरोधी पार्टियों में जब मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री चुनने की बारी आती है तो सिर्फ परिवार  के लोग ही चुने जाते हैं ।  श्री विपुल गोयल ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं का काम सिर्फ  झूठ फैलाना और  झूठ की राजनीति कर जनता को गुमराह करना रह गया है।  फरीदाबाद के पंजाबी भवन में भाजपा की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैअथ्क संपन्न हुई जिसमे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मत्री सीमा त्रिखा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़,  विधायक नरेंद्र गुप्ताज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरामुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोहनपाल  सिंह,  ओमप्रकाश रेक्सवालमहापौर सुमन बालावरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरीवरिष्ठ भाजपा नेत्री नीरा तोमरचेयरमेन हुकम सिंह भाटीधनेश अधलखा, ज़िला परिषद चेयरमेन विजय लोहियाउप चेयरमेन धर्म चौधरीउप महापौर मनमोहन गर्गटिपरचंद शर्माजिला महामंत्री सुरेन्द्र जांगड़ामनोज वशिष्ठप्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र नेहरापूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तलआर. एन सिंह आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। भाजपा जिला फरीदाबाद की विस्तारित जिला कार्यकारिणी की दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की गई । भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल नागर  ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा और विधायक नरेन्द्र गुप्ता और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम सिंह अरुआ ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया ।

भाजपा प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़ ने कहा कि फरीदाबाद से जिला प्रभारी के नाते उन्होंने कई साल फरीदाबाद का कार्य देखा है, फरीदाबाद में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है । जिम्मेदारी का निर्वहन करना फरीदाबाद का भाजपा का कार्यकर्त्ता अच्छे से  समझता है । लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ चुनाव लड़ा और तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई । भाजपा के कार्यकर्ताओ को चुनाव लड़ना आता है और लोकसभा की तरफ कार्यकर्त्ता पूरी मेहनत से चुनाव लडेगा और विधानसभा चुनाव में भी जीत दिलाकर तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का काम करेगा । श्रीमती गार्गी कक्कड़ ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया और सरकार के काम को जनता तक पंहुचाने का आह्वान किया ।

No comments :

Leave a Reply