मानव सेवा समिति ने गंगा दशहरा के पावन पर्व पर मानव भवन सेक्टर 10 पर छबील लगाकर आम जनता को ठंडा मीठा शरबत पिलाया। पढ़ रही भयंकर गर्मी में लोगों ने ठंडा मीठा शरबत पीकर राहत महसूस की। मानव परिवार के सदस्यों खासकर महिलाओं ने मानव भवन के साथ साथ थ्री व्हीलर, कार व रिक्शा में जा रहे लोगों के पास जाकर उनको भी शरबत पिलाया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा, को चेयरमैन महिला मंडल ऊषा किरण शर्मा, मुख्य संयोजक अरुण बजाज, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गोयनका, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, चेयरमैन प्रोजेक्ट संजीव शर्मा ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा ने कहा है कि सोमवार को भी निर्जला एकादशी पर मानव भवन पर छबील लगाकर लोगों को शरबत पिलाया जाएगा। इस सेवा कार्य में संघमित्रा कौशिक, प्रतिमा गर्ग,संतोष दहिया,सरिता गुप्ता,सविता सिंघल,रमा सरना, कुसुम बंसल,नीतू मंगल, सुष्मिता भौमिक,जितेंद्र मेहता, गोविंद वर्मा,शशि गुप्ता,हरीश गोरा, वासदेव अरोड़ा आदि ने पूरा सहयोग प्रदान किया
गंगा दशहरा पर मानव सेवा समिति ने लगाई छबील पिलाया ठंडा शरबत
Posted by :
pramod goyal
on :
Sunday, 16 June 2024
0
comments
//# Adsense Code Here #//
No comments :