HEADLINES


More

अभी पांच दिन तक गर्मी के तेवर से राहत के आसार नहीं

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 June 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों से राहत नहीं मिली। अधिकतर जिलों में लू चली, जिसमें अधिकतम तापमान 44 से 46.5 डिग्री तक रिकाॅर्ड किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नूंह में 46.5 दर्ज किया। रात के तापमान की बात करें तो पलवल में 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले दस दिन से लोगों काे भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी ने दिन का चैन और रात का सुकून छीन लिया है। शुक्रवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली के दक्षिणी हिस्सों में तेज गति से हवाएं चलीं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियां रही।

गर्म शुष्क हवाओं ने संपूर्ण इलाके में तापमान में उछाल और उमसभरी पसीने वाली गर्मी तेवर दिखा रही है। अगले पांच दिनों तक भीषण आग उगलने वाली गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और गंभीर लू का आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 10 जिलों में बिजली की मांग 14.63 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है।


No comments :

Leave a Reply