HEADLINES


More

लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में भी बनेगी कांग्रेस की सरकार - भूपेंद्र हुड्डा

Posted by : pramod goyal on : Saturday 18 May 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 पलवल : पलवल जिले में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए भाजपा नेता धर्मेन्द्र तेवतिया व पवन रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व मे कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग दुखी है महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, खाद्य सामग्री के दामों बेतहाशा वृद्धि की गई। सरकार टैक्स पर टैक्स लगा रही है, जिसका बोझ जनता पर पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा में लगातार अपराध बढ़ रहे है। अब जरूरत है की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट दें ताकि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बने। इस मौके पर पूर्व सीएम हुड्डा का आलवलपुर गांव आयोजित जनसभा में फूल मालाओं के साथ पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना लिया है। कांग्रेस की सरकार में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय और निवेश, कानून व्यवस्था, खेलों तथा युवाओं को नौकरी देने में पूरे देश में नंबर वन प्रदेश था। भाजपा सरकार में हरियाणा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, अपराध में नंबर वन पर हैै। खेलों में भारत का नाम विदेशों में करने वाली बेटियों को जंतर मंतर पर घसीटा गया। खिलाडिय़ों को आजतक न्याय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश का विकास किया। यूनिवर्सिटी और कॉलेज बनाए। वहीं भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश लगातार कर्ज में डूबता जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि भाजपा देश को विभाजित करने का काम कर रही है। भाजपा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने नजर आएगें। कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र को बचाना चाहती है।

इस मौके पर पूर्व विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने कहा कि फरीदाबाद लोकसभा प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को पृथला विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से जीतकर संसद भेजने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पृथला विधानसभा क्षेत्र के हजारों युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया। पृथला क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। किसानों के उत्थान के लिए कांग्रेस ने कार्य किए।  


No comments :

Leave a Reply