फरीदाबाद, 12 अप्रैल। आज नगर निगम मुख्यालय पर म्यूनिसिपल कारपोरेशन फैडरेशन के आह्वान पर टैक्स ब्रांच के पांचों जोनों की डयूटी शनिवार और रविवार को सिटीजन के संपत्ति कर की स्वयं सत्यापन करने के लिए लगाई गई डयूटी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व फैडरेशन केे प्रधान रमेश कुमार जागलान और मंच का संचालन उद्यान विभाग के प्रधान सुरजीत नागर ने किया। आज के प्रदर्शन के पांचों जोनों के टैक्स ब्रांच के कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया तथा यूनियन ने कर्मचारियों की समस्याओं का ज्ञापन आयुक्त महोदया को देने गए परन्तु उनकी अनुपस्थिति में ज्ञापन संयुक्त आयुक्त (टी0) जितेन्द्र कुमार को सौंपा। आज के प्रदर्शन में फेडरेशन के वरिष्ठ उपप्रधान शाबिर खान, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रधान अतर सिंह भडाना, महासचिव प्रमोद रोहिल्ला, उद्यान विभाग के महासचिव तेजपाल चौधरी, कार्यालय के वरिष्ठ उपप्रधान देवेन्द्र पहलवान, शशि अद्याना, रामकिशन बघेल, कर्मचंद बघेल, महेन्द्र डागर, संजय चपराना सहित कई अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
शनिवार और रविवार को सिटीजन के संपत्ति कर की स्वयं सत्यापन करने के लिए लगाई गई डयूटी के विरोध में प्रदर्शन किया
Posted by :
pramod goyal
on :
Friday, 12 April 2024
0
comments
//# Adsense Code Here #//
फेडरेशन के प्रधान रमेश जागलान ने बताया कि पांचों जोनों में कर्मचारियों को बहुत ही शोषण किया जा रहा है। शनिवार-रविवार को सिटीजन की संपत्ति को स्वयं सत्यापित करने की डयूटी लगाई हुई है परन्तु जो जोनों में मेकर का काम देख रहे है वह तो सिटीजन की संपत्ति को स्वयं सत्यापित कर सकते है परन्तु जो बिल वितरक की डयूटी लगाई गई है उन्हें सिटीजन की संपत्ति का स्वयं सत्यापन करने का अनुभव नहीं है और न ही वह कर सकते है। फेडरेशन के महासचिव दशरथ, कार्यालय प्रधान नरेश बैंसला ने बताया कि जब भी कर्मचारी घर-घर जाकर सिटीजन की संपत्ति को स्वयं सत्यापित करते है तो उनसे आधार कार्ड, रजिस्ट्रªी की कॉपी तथा अन्य दस्तावेज चैक करने के लिए मांगे जाते है और उनकी संपत्ति को स्वयं सत्यापित करने के लिए उनके मोबाइल पर नंबर भी आता है परन्तु सिटीजन इसके लिए अपना मोबाइल नंबर का ओटीपी नहीं देते है उन्हें डर रहता है कि कहीं उनके बैंक खाते से कोई धोखा न हो जाए। इसके साथ-साथ कई सिटीजन की पुरानी आई0डी0 दूसरे सिटीजन की आई0डी0 से लिंक हो रखी है परन्तु सरकार ने लिंक-डिलिंक का कॉलम भी बंद किया हुआ है जिससे सिटीजन की आई0डी0 को स्वयं सत्यापित करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ-साथ समस्त कर्मचारियों को छुटटी के बाद शाम के समय 5 बजे से 7 बजे तक घर-घर जाकर डयूटी भी करने के आदेश भी जारी कर दिए है।
फेडरेशन के प्रधान रमेश कुमार जागलान ने जोर देकर कहा कि सर्वे का काम बाजिद कम्पनी को किसी भी हालत में नही ंदेने दिया जाएगा क्योंकि सरकार ने पहले सर्वे का काम याशी कम्पनी को सौंपा था जो बिल्कुल भी ठीक तरह से नहीं हुआ जिसका खामियाजा नगर निगम कर्मचारियों और जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे का काम हमारे कर्मचारी बेहतर कर सकते है जिससे नगर निगम का करोड़ों रूप्या बचेगा और यह कदम निगम हित में होगा। उन्होंने बताया कि अगर निगम प्रशासन समस्त कर्मचारियों की समस्या का समाधान तीन दिन के अंदर-अंदर नहीं करता है तो यूनियन आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी।
No comments :