HEADLINES


More

दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार, लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए - सीएम मनोहर लाल

Posted by : pramod goyal on : Thursday 15 February 2024 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने गुरुवार को किसानों के दिल्ली कूच पर बयान दिया। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसानों के तरीके से आपत्ति है। वे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। ट्रैक्टर खेती के लिए है, ट्रांसपोर्ट के लिए नहीं।  बातचीत से समाधान निकलेगा। दिल्ली जाना सबका लोकतांत्रिक अधिकार है  लेकिन जाने से पहले मोटिव होना चाहिए।

सीएम ने कहा कि पिछले साल किसान आंदोलन में क्या हुआ था सबने देखा।  किसानों ने पहले भी आंदोलन किया था लेकिन इससे आम लोगों को परेशानी होती है। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका  पंजाब का अनुभव अभी नया-नया है। हरियाणा जैसी परेशानी झेलेंगे, तब समझ आएगा। बॉर्डर सील होने से लोग परेशान होते हैं। सीएम बोले हमारा किसान संतुष्ट है, पंजाब को देखना चाहिए।  पंजाब के किसानों की समस्याओं का हल पंजाब को ही निकालना है। पंजाब के किसानों से मुख्यमंत्री ने अपील की कि वे  अपनी समस्या पंजाब सरकार के सामने रखें। पंजाब सरकार किसानों की समस्याओं को ठीक से सुने। हरियाणा सरकार भी किसानों को भावांतर भरपाई दे रही है।


No comments :

Leave a Reply