HEADLINES


More

मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने सदन में घुसने की कोशिश की

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 19 December 2023 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा विधानसभा की सुरक्षा में चूक हो गई है। मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली जूनियर महिला कोच ने मंगलवार को सदन में घुसने की कोशिश की। हरकत में आए सुरक्षा कर्मचारियों ने कोच को हिरासत में ले लिया है। 

जींद छेड़छाड़ प्रकरण मामले में गीता भुक्कल पर लगे आरोपों की जांच विधानसभा कमेटी करेगी। बीएसी की बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा विधानसभा सचिवालय में हुई बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, संसदीय कार्य मंत्री कमलपाल गुर्जर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा और नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद रहे। फैसला लिया गया कि गीता भुक्कल पर लगे आरोपों की जांच विधानसभा की तीन सदस्य कमेटी करेगी।  

No comments :

Leave a Reply