HEADLINES


More

आंगनवाड़ी वर्कर ने अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना दिया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 13 December 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 13 दिसंबर आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन जिला कमेटी फरीदाबाद ने अपनी मांगों के समर्थन में आज जिला मुख्यालय पर धरना दिया। इसके बाद सैकड़ो वर्कर और हेल्पर नारे लगाते हुए उपायुक्त कार्यालय के सामने पहुंचे। यहां पर जमकर प्रदर्शन किया


। प्रदर्शन के फौरन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री, के नाम 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम फरीदाबाद, श्री परमजीत सिंह चहल को सौंपा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला प्रधान देवेंद्ररी शर्मा कर रही थी। जबकि संचालन जिला सचिव मालवती ने किया। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सीटू जिला कमेटी सदस्य कमलेश, सुरेंद्ररी, सविता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। आंदोलनकारी आंगनबाड़ी वर्करों और  सहायिकाओं को संबोधित करते हुए यूनियन के नेताओं ने राज्य सरकार पर आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं की जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के बारे में 18 नवंबर 2023 को की गई घोषणाओं को सरकार का सकारात्मक कदम बताते हुए कहा कि इन घोषणाओं में उनकी बहुत जरूरी मांगों  व समस्याओं का समाधान करने की पहल कदमी को लेकर आज यूनियन ने 15 सूत्री मांगों का ज्ञापन सरकार को फिर भेजा है। यूनियन की मुख्य मांगों में आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों को न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपए देने, वर्करों और हेल्परों को कुशल और कुशल की श्रेणी में रखा जाए।  ग्रेच्युटी को लागू  किया  जाए। पीएफ और ईएसआई की सुविधा प्रदान की जाए। बढ़ा हुआ मानदेय तुरंत जारी किया जाए। सितंबर 2018 से 1500 रूपए, और 750 रूपए का 5 साल का एरियर का भुगतान किया जाए। वर्ष 2020 और 2021 के आंदोलन के दौरान काटे गए बकाया मानदेय को शीघ्र जारी किया जाए। बर्खास्त वर्करो की बर्खास्तगी  अवधि का बकाया वेतन जारी किया जाए। पोषण ट्रैकर एप पर जबरदस्ती काम लेना बंद किया जाए। आंगनबाड़ी केंद्रों के बकाया किराए का भुगतान शीघ्र किया जाए। वर्करों और हेल्परों के रिक्त पदों को शीघ्रता से  भरा जाए। सप्ताह के 6 दिनों में खाना मदर ग्रुप समितियों से बनाया जाए। आंगनबाड़ी वर्करों को सुपरवाइजर के पदों पर पदोन्नति किया जाए। और हेल्परों को वर्करो के पद पर पदोन्नति मिलनी चाहिए। सभी पदोन्नतियां वरिष्ठता के आधार पर की जाएं। आज के प्रदर्शन को अनीता चेची, पूर्व कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, ब्रह्मा सिकरी, गीता, यासमीन,  ने भी संबोधित किया।

No comments :

Leave a Reply