HEADLINES


More

सरकार की हटधर्मिता वायदा खिलाफी, छटनी एवं शोषण के खिलाफ 14 व 15 दिसंबर को राज्य स्तरीय टूल डाउन, पेन डाउन हड़ताल करेंगे नगरपालिका कर्मचारी

Posted by : pramod goyal on : Wednesday 13 December 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,13 दिसम्बर  - सरकार की तानाशाही, बर्बरता एवं राज हट की भेंट चढी जूनियर इंजीनियर संदीप तलवार की नोकरी,  शहर में  ईको ग्रीन कम्पनी के फेल होने के कारण सफाई व्यवस्था खराब, सरकार ईको ग्रीन कंपनी का ठेका रदद् करने में घबरा रही है। सरकार व निगम प्रशासन, शहर की जनता द्वारा  जमा किए गए टैक्स के पैसे को अनावश्यक रूप से खर्च क


र कुटेशन बेस पर कूड़े का उठान करवा कर वाह वाई लूट रहा है निगम प्रशासन और सरकार,  सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रहा है, काम के दबाव में सतीश सफाई कर्मचारी चढ़ा मौत की भेंट।

सरकार की हटधर्मिता  वायदा खिलाफी, छटनी एवं शोषण के खिलाफ लाम बंद हुए प्रदेश के कर्मचारी 14 व 15 दिसंबर को  दो दिवसीय राज्य स्तरीय  टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल कर छटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने 29 अक्टूबर 2022 में 5 अप्रैल 2023 के समझौता को लागू करवाने, 30 वर्षो से निगम में  दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पदों पर लगे बेलदार, माली, वाटर पम्प हेल्पर, सफाई कर्मियों को माननीय हाई कोर्ट द्वारा नियमित करने के आदेशों को लागू करने, नो वर्क नो पे के काले कानून के खिलाफ तथा 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने के लिए करेंगे टुल डाउन पेन डाउन हड़ताल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 4 फरवरी 2024 को रोहतक में की जाने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में भी नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के हजारों सदस्य शामिल होकर सरकार की कर्मचारी एवं सामाजिक न्याय विरोधी नीतियों का विरोध करेंगे । यह ऐलान आज स्थानीय निगम कान्फ्रेंस हाल में प्रेस को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने किया । श्री शास्त्री ने जन हित को ध्यान में रखते हुए जल सेवा  एवं अग्नि शमन सेवाओ को सुचारू रूप से चालू रखने का एलान करते हुए कहा कि ये कर्मचारी  हड़ताल के दौरान किए जाने वाले प्रदर्शनों में शामिल रहेंगे अन्य सभी 60 नगर पालिकाओं, परिषदों व  नगर निगमो के सफाई कर्मचारी, सीवरमैन व तृतीय एवम चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे । प्रेस वार्ता में नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री के अलावा संघ के जिला प्रधान दलीप सिंह बोहत, कोषाध्यक्ष अनिल चिंडालिया, राज्य महिला सब कमेटी की सदस्य सुरेश देवी व ललिता देवी, सफाई कर्मचारी यूनियन प्रधान गुरुचरण खांडिया, जेई यूनियन के प्रधान वीर सिंह, सचिव अजय शास्त्री, सीवर यूनियन के प्रधान अनूप वाल्मीकि, बेलदार यूनियन के प्रधान शाहबुद्दीन, वाटर सप्लाई यूनियन के प्रधान देवी चरण शर्मा, इलेक्ट्रिशियन यूनियन के प्रधान मनोज शर्मा, सनिटेशन यूनियन के प्रधान शिव कुमार आदि भी उपस्थित रहे। 
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगते  हुए कहा कि सफाई का लगभग काम घर-घर से कूड़ा उठाने कूड़े को ठोस कचरा निस्तारण प्लांट पर ले जाने का काम व सीवर का काम भी सरकार ने ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। ठेकेदार सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में फेल है, और पूरे हरियाणा में म्युनिसिपालिटीज में सफाई अभियान और ठेकेदारी के नाम पर बड़ी लूट भ्रष्टाचार है। जनता की खून पसीने की कमाई को लूटा जा रहा है, और सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारों का गुलाम कम वेतन में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। सरकाए छटनी कर काले कानून थोप शोषण कर रही है, सरकार ह। पिछले 26 वर्षों में नही की सफाई व सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती । उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के नाम पर जनता के साथ धोखा और सफाई कर्मचारियों का शोषण कर रही है सरकार। सफाई अभियान चलाने से पहले सफाई उपकरण सुरक्षा उपकरण संसाधन एवं कर्मचारी संख्या बल पूरा कर योजना बनाकर वर्ष में एक दो बार विशेष अवसर त्योहार पर या किसी बीमारी के फैलने या फलने की आशंका पर सफाई अभियान चलाया जाता है।
 बगैर संसाधनों, सफाई उपकरणों, सुरक्षा उपकरणो व कर्मचारी संख्या बल पूरा किए  बगैर  सरकार अब पूरे वर्ष सफाई अभियान चलाती है, केवल सत्ता रूढ़ पार्टी के नेता एवं अधिकारी फोटो सेशन कर जनता को सफाई के नाम पर गुमराह करते हैं। और सफाई कर्मचारियों की त्यौहारी, राष्ट्रीय पर्व, साप्ताहिक अवकाश एवं उनकी सी/एल, ई/एल छुट्टियों पर भी पाबंदी लगा दी जाती है, और कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों की आये दिन सीवर व सेफ्टी टैंको में मौत इस बात का पुख्ता सबूत है सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों को न्याय देना तो दूर उनकी मौतों पर संवेदना तक प्रकट नहीं की जाती है। शास्त्री ने मृतक सतीश के परिवार को 50 लख रुपए आर्थिक सहायता व्यापक की नौकरी देने तथा संदीप तलवार, हेमंत त्यागी जूनियर इंजीनियर को बहाल करने, हाई कोर्ट से जीतकर के आए 112 बेलदार माली पंप हेल्पर को पक्का करने की भी मांग की है।
शास्त्री ने कहा कि पालिकाओ, परिषदो, नगर निगमो के हो रहे विस्तार व क्षेत्रफल आबादी, कार्य की अधिकता के अनुपात में ग्रुप सी, डी व सफाई, सीवर अग्निशमन कर्मचारियों की पद सख्या बढ़ाई जाए व नए पद सृजित कर रिक्त पदों पर नियमित भर्ती करे सरकार । 

 मुख्य मांग:-
   
# रेगुलाइजेशन की नीति बनाने।
# सभी प्रकार के ठेकों एवं हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने।
 # अग्निशमन विभाग के 1327 ड्राइवर व फायरमैनो को सृजित पदों  फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर समायोजित कर पक्का करो।
# अग्निशमन  विभाग  को शहरी स्थान ने निकाय विभाग में शामिल करने।
# अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दिए गए वर्दी भत्ते में किए गए भेदभाव को दूर करते हुए अन्य कर्मचारी के समान वर्दी भत्ता व धुलाई बता देने।
#गुरुग्राम के 3480 छटनी ग्रस्त सफाई कर्मचारियो सहित पालिकाओं, परिषदों, निगमो  एवं अग्निशमन के लगभग 5 हजार कर्मचारियों को ड्यूटी पर वापस लेने।
#पुरानी पेंशन बहाल करने।
# 29 अक्टूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 के समझौतो को लागू करने।
# सभी वर्गों की वेतन विसंगतिया ठीक करने।
# आरक्षित श्रेणियां का बैकलॉग पूरा करने ।
#  चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तेल साबुन देने। एसीपी में लगाई गई शर्तों को हटाने
# एवं 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान करने।

No comments :

Leave a Reply