HEADLINES


More

हरियाणा जेल प्रशासन पर जमानत पर किसी अन्य कैदी को छोड़ने का आरोप

Posted by : pramod goyal on : Tuesday 12 December 2023 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा जेल प्रशासन पर जमानत पर किसी अन्य कैदी को छोड़ने का आरोप है। पीड़ित व्यक्ति ने फर्जी केस दर्ज करने का आरोप भी लगाया। मामला हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज तक जा पहुंचा है। अब अनिल विज ने डीजी (जेल) को पूरे मामले में जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

अंबाला जिले के गांव बलाणा निवासी महिला व परिवार के सदस्यों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि उनका बेटा झगड़े के मामले में अंबाला केंद्रीय जेल जेल में था। उसकी गत दिनों जमानत हो गई थी। परिवार के लोग जब बेटे को लेने जेल पहुंचे तो जेल प्रशासन ने उन्हें बताया कि उनका बेटा पहले ही जमानत पर छूटकर घर चला गया है। उन्होंने बताया कि पूरी रात वह बेटे की तलाश करते रहे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। 



इसके बाद परिवार के लोग जेल पहुंचे लेकिन प्रशासन ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लगभग सप्ताह बाद उन्हें पता चला कि उनके बेटे को फिर से कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट में पहुंचने पर बेटे ने बताया कि उसकी पहले जमानत हो गई थी। मगर जेल प्रशासन ने उसके स्थान पर जेल में बंद एक अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया। अब मिलीभगत को छिपाने की खातिर जेल प्रशासन ने फर्जी केस में फंसाकर गिरफ्तार किया गया है। परिवार ने गृह मंत्री अनिल विज से इस मामले में जेल प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उनके बेटे पर दर्ज फर्जी केस को रद्द करने की मांग की। 

गृह मंत्री अनिल विज ने डीजी जेल से बात की और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विज ने कहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता है कि एक व्यक्ति के बदले दूसरे व्यक्ति को छोड़ दिया जाए। 
 
अनिल विज ने कहा कि यह काफी गंभीर मामला है और जांच का आदेश दिया है। उन्होंने इस संबंध में जेल प्रशासन से भी बात की थी। जेल प्रशासन का कहना है कि गलती से किसी अन्य व्यक्ति को छोड़ दिया है। श्री विज ने कहा कि यह काफी बड़ा मामला है। 

No comments :

Leave a Reply